न तो बुलडॉग पाल सकेंगे और न ही पिटबुल! चंडीगढ़ में 6 कुत्तों पर नगर निगम ने लगाया बैन, देख लीजिए लिस्ट

Chandigarh: चंडीगढ़ नगर निगम ने सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आक्रामक कुत्तों की 6 नस्लों पर प्रतिबंध लगाया गया है। अब इन नस्लों के कुत्तों को कोई पाल नहीं सकता है। नगर निगम ने बताया कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chandigarh News: चंडीगढ़ नगर निगम ने सार्वजनिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा और सख्त कदम उठाया। नगर निगम ने शहर में आक्रामक कुत्तों की 6 नस्लों को पालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें अमेरिकन बुलडॉग, अमेरिकन पिटबुल और बुल टेरियर नस्ल शामिल है। इन छह आक्रामक कुत्तों की नस्लों के पालने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Chandigarh News

चंडीगढ़ में अब नहीं पाल सकेंगे ये 6 आक्रामक कुत्ते (Photo- Canva)

निगम के अधिकारियों ने इस निर्णय की पुष्टि की और बताया कि यह फैसला कुत्तों के बढ़ते हमलों की घटनाओं को देखते हुए और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह प्रतिबंध इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि इन नस्लों से जुड़ी संभावित जोखिमों को नियंत्रित किया जा सके। नगर निगम का मानना है कि भले ही कुत्तों को पालतू जानवर के रूप में रखा जाए, लेकिन उनकी आक्रामक प्रवृत्ति के कारण सार्वजनिक स्थानों पर वह खतरा बन सकते हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इन 6 नस्लों पर प्रतिबंध किया गया।

End of Feed