Valentine Day 2022: चंडीगढ़ का ‘गेड़ी रूट’ लवर्स के लिए तैयार, वैलेंटाइन डे पर मिलेगा स्‍पेशल फील

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 05:05 PM IST

Valentine Day 2022: वैलेंटाइन डे के लिए चंडीगढ़ का गेड़ी रूट पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस रूट पर मौजूद रेस्‍टोरेंट और कैफे को हार्ट शेप का बैलून और टेडी बियर से सजाया जा चुका है। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानें भी सज चुकी हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने भी इस रूट पर सुरक्षा के प्रबंध पूरे कर लिए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गेड़ी रूट वर्ष 1970 से युवाओं के बीच प्रसिद्ध
  • वैलेंटाइन डे पर यहां जुटती है प्रेमी जोड़ों की भीड़
  • गेड़ी रूट पर मौजूद हैं कई रेस्‍टोरेंट, कैफे और कॉलेज


Valentine Day 2022: 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे कल है। यह दिन युवाओं और प्‍यार करने वाले कपल्‍स के लिए बेहद खास दिन है। इस दिन को दुनिया भर में अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। ब्‍यूटीफुल शहर चंडीगढ़ में भी वैलेंटाइन डे का जबरदस्‍त क्रेज देखने को मिलता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए चंडीगढ़ के अलावा मोहाली और पंचकूला के कपल्‍स भी ‘गेड़ी रूट’ पहुंचते हैं। चंडीगढ़ का गेड़ी रूट इस बार भी प्‍यार के दिवानों के स्‍वागत के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस रूट पर मौजूद रेस्‍टोरेंट और कैफे को हार्ट शेप का बैलून और टेडी बियर से सजाया जा चुका है। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस ने भी इस रूट पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था की तैयारी पूरी कर ली है। इस रूट पर 50 से अधिक महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

Chandigarh Gedi Route

चंडीगढ़ का खूबसूरत गेड़ी रूट

बता दें कि चंडीगढ़ गेड़ी रूट युवाओं के बीच बहुत प्रसिद्ध है। इस रूट की प्राकृतिक खूबसूरती के कारण यहां पर कई पंजाबी फिल्‍मों और गानों को फिल्‍माया जा चुका है। गेड़ी रूट सेक्टर 8 से शुरू होकर सेक्टर 11 पर समाप्त होता है। यह मार्ग 1970 से प्रसिद्ध है। इस रूट के दोनों तरफ खूब सारे पेड़ और फूल पौधे लगे हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इसी रूट पर डीएवी कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, साइंस कॉलेज फॉर गर्ल्स और पंजाब यूनिवर्सिटी मौजूद है। इन कॉलेज के युवाओं की भीड़ इस रूट पर हमेशा नजर आ जाती है। जिसकी वजह से इसका नाम गेड़ी रूट पड़ गया है।

End of Feed