पंचकूला : अमरावती मॉल के बाहर 2 युवकों पर बरसाई थी गोलियां, CCTV में नजर आए हमलावर

पंचकूला के अमरावती मॉल के बाहर गुरुवार रात को हुई गोलीबारी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावर सफेद कार से उतरकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Panchkula News: पंचकूला के अमरावती मॉल के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलने और हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में एक सफेद रंग की कार में बैठकर आए हमलावरों को देखा जा सकता है। गाड़ी से उतरते ही दो युवकों ने सोनू नौलटा और प्रिंस राणा नाम के दो युवकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि गोलीबारी के बाद हमलावर वहां से अपनी गाड़ी में फरार हो गए। गोली लगने के बाद घायल सोनू नौलटा ने अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी बैक गियर में चलाई, जो वहां बने एक घर के गेट से टकरा गई। युवतियां, जो सोनू और प्रिंस के साथ फिल्म देखने आई थीं, ने घायल अवस्था में सोनू नौलटा को बाहर निकाला।

End of Feed