Rohtak: प्रशासन-परिवार में हुई सुलह, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया संदीप कुमार का शव; आज होगा अंतिम संस्कार

हरियाणा के रोहतक जिले में ASI संदीप कुमार की आत्महत्या मामले ने प्रशासन और परिवार के बीच तनाव पैदा कर दिया था, लेकिन अब पोस्टमार्टम को लेकर सहमति बन गई है। गुरुवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार जुलाना स्थित पैतृक गांव में किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को हरियाणा पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की थी।

Rohtak ASI Suicide: रोहतक में ASI संदीप की आत्महत्या मामले में आखिरकार प्रशासन और परिवार के बीच पोस्टमार्टम को लेकर सहमति बन गई है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर संदीप का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को हरियाणा पुलिस ने रोहतक में ASI संदीप कुमार की आत्महत्या के संबंध में FIR दर्ज की थी। बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाढौत गांव में ASI के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।

asi sandeep kumar suicide news

ASI संदीप के वीडियो का स्क्रीनग्रैब

प्रशासन-परिवार में हुई सुलह

रोहतक में ASI संदीप की आत्महत्या मामले में आखिरकार प्रशासन और परिवार के बीच सहमति बन गई है। समझौते के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों और परिजनों के बीच देर रात तक बातचीत चलती रही, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एएसआई संदीप का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे जुलाना के उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

End of Feed