गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर कीर्तन दरबार, केजरीवाल और भगवंत मान हुए शामिल

श्रीनगर के गुरुद्वारा चट्टी पातशाही साहिब में गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार लगा। AAP नेता अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दरबार में भाग लिया। दोनों नेताओं ने गुरु साहिब के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए लोगों से आनंदपुर साहिब में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर स्थित गुरुद्वारा श्री चट्टी पातशाही साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शामिल होकर गुरु साहिब को स्मरण किया। इस दौरान पंजाब सरकार की पूरी कैबिनेट सहित अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

Kejriwal on 350 Martyrdom Day of Guru Teg bahadur.

हिन्दुओं को बचाने के लिए श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने सर्वोच्च बलिदान दिया : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जैसा बलिदान इतिहास में दुर्लभ है। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे कश्मीरी पंडितों की रक्षा और हिंदू धर्म को बचाने के लिए गुरु साहिब ने दिल्ली के चांदनी चौक में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। केजरीवाल ने बताया कि बुधवार 19 नवंबर को श्रीनगर से एक विशेष यात्रा रवाना होगी, जो 22 नवंबर को आनंदपुर साहिब पहुंचेगी। केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि पंजाब सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों।

End of Feed