Indigo और Air India के यात्री ध्यान दें... आज चंडीगढ़ समेत इन शहरों की फ्लाइट्स कैंसिल

Indigo Air India Flight Cancel: एयर इंडिया ने आज जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है। वहीं इंडिगो ने भी मंगलवार को जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़,और राजकोट से आने-जाने फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं।

Indigo Air India Flight Cancel: एयर इंडिया और इंडिगो ने चंडीगढ़, जम्मू समेत कई शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स को आज कैंसिल कर दिया है। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सोमवार को अस्थाई रूप से बंद 32 एयरपोर्ट को फिर से खोल दिया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट और इंडिगो ने भी इन शहरों से अपनी फ्लाइट्स का संचालन शुरू कर दिया। लेकिन बाद में दोनों विमानन कंपनियों ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी कर कई एयरपोर्ट्स से अपनी उड़ानों को रद्द करने की जानकारी दी। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

Flight

सांकेतिक फोटो

एयर इंडिया ने इन एयरपोर्ट्स से कैंसिल की फ्लाइट

एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि, "ताजा घटनाक्रमों और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें मंगलवार, 13 मई को रद्द कर दी गई हैं। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और आपको अपडेट रखेंगे।"

End of Feed