Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में ठंड और कोहरे का कड़ा मिजाज, धूप भी नहीं दे पाई सर्दी को मात

चंडीगढ़ का मौसम (चंडीगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 Jan 2026: चंडीगढ़ और ट्राइसिटी में मौसम ने बुधवार को ठंड और कोहरे का प्रभाव दिखाया। सुबह बादलों और तेज हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी, जबकि दिन में धूप के बावजूद ठंड कम नहीं हुई। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ में आज का मौसम (08 Jan 2026): चंडीगढ़ और ट्राइसिटी के मौसम ने बुधवार को अपना रंग बदलकर ठंड और कोहरे का अनुभव कराया। सुबह के समय आसमान में बादलों का डेरा रहा और तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। दिन करीब 11 बजे धूप खिली, जो शाम चार बजे तक बनी रही, लेकिन इसके बावजूद सर्दी में कमी नहीं आई। ठंडी हवाओं के चलते दिन में भी सामान्य से ज्यादा ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 9 से 13 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर के मद्देनज़र यलो अलर्ट जारी रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

Chandigarh ka Mausam

चंडीगढ़ का मौसम

शीतलहर के चलते येलो अलर्ट

धुंध न होने के कारण हवाई यातायात बुधवार को सामान्य रहा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, न तो किसी उड़ान को देरी हुई और न ही कोई रद्द करनी पड़ी। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि फिलहाल दिन और रात के तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। धीरे-धीरे तापमान का फर्क कम हो रहा है, जिससे ठंड बढ़ने का खतरा बना हुआ है। शीतलहर को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed