भगवंत मान और नायब सिंह सैनी को बम से उड़ा देंगे: पंजाब-हरियाणा CM से लेकर DGP तक को मिली धमकी

Chandigarh News: पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद पंजाब सीएम भगवंत मान और हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी की सुरक्षा को और टाइट कर दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब सीएम भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी
  • हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी को बम से उड़ाने की धमकी
  • जांच में जुटी चंडीगढ़ पुलिस, सुरक्षा बढ़ाई गई

Chandigarh News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक मेल के जरिए आई है। इस मेल में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव का ल नाम भी शामिल है। इसके अलावा मेयर ऑफिस और सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल भरी इस धमकी को मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और इन सभी की सुरक्षा और सतर्क कर दी गई है।

punjab haryana cm bomb threat

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी और पंजाब सीएम भगवंत मान (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed