Chandauli News: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया चन्दौली, मुठभेड़ में 8 बदमाशों को लगी गोली, दिन में रैकी कर रात में घटना को देते थे अंजाम

Chandauli News: चंदौली पुलिस ने बाबरिया गिरोह के बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में आठ बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गये। जानकारी के अनुसार, यह गैंग नवम्बर माह से ही जनपद में डेरा डाल के अलग अलग क्षेत्र में रैकी कर रहे थे, जिसके बाद लूट की घटना को अंजाम देते थे।

Chandauli News: चंदौली पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी है। जहां बाबरिया गिरोह के बदमाशों संग डकैती की योजना बनाने के दौरान चंदौली पुलिस की मुठभेड़ में कुल 8 बदमाश गोली लगने से घायल है। सभी बदमाशों को पैर में गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। दरअसल सकलडीहा इंस्पेक्टर को इनपुट मिला कि बावरिया गिरोह के सदस्य बनजारे की तरह किसी बगीचे व बाजार से दूर निर्जन स्थान पर शाम से ही अस्थाई झोपड़ी बनाकर रहते है। देर रात्रि के बाद घटना को अंजाम देते है। बुधवार को यह सभी भोजापुर रेलवे क्रासिंग से स्टेशन जाने वाले रास्ते पर देशी शराब की दुकान के पास बगीचे में रुके पड़े थे।

Chandauli News

चन्दौली के दो इलाकों में हुई मुठभेड़ में 8 बदमाशों को लगी गोली

बदमाशों ने असलहे से की हवाई फायरिंग

इसकी जानकारी इंस्पेक्टर सकलडीहा राजीव प्रताप सिंह को जब हुई तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार को दिया। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी के धड़ पकड़ के लिए सदर व सैयदराजा पुलिस को मदद के लिए लगा दिए। जब यह टीम बगीचे के पास पहुंचकर सड़क से बगीचे के लिए अलग अलग दिशा से पहुंचने के उतर रही थी। इस बात का अंदाजा इन सभी को लगा। इसके बाद यह सब भागने लगे। दर्जनों की संख्या में टार्च व असलहे के साथ पुलिस की टीम देखकर उसमें से कुछ ने असलहे से हवाई फायरिंग भी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग किया। जिसमें अलग अलग स्थान पर कुल चार सदस्य पुलिस की गोली से घायल होकर गिर पड़े, जबकि कुछ रेलवे ट्रैक पकड़ भागने में सफल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सकलडीहा में भर्ती कराया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें बाबू सिंह काकू, बिजेंद्र, महेंद्र, लालू सभी थाना मिलकिया शाहजहांपुर के रहने वाले है।

End of Feed