
Ayodhya Ram Mandir, 18 जनवरी 2024 Highlight: अपर्णा यादव बोंलीं-'नेताजी' जीवित होते तो प्राण-प्रतिष्ठा में निश्चित जाते, राम मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह
Ayodhya Ram Mandir News in Hindi, Ram Mandir Pran Pratishtha Puja Anushthaan Highlight: अपर्णा यादव बोंलीं-'नेताजी' जीवित होते तो प्राण-प्रतिष्ठा में निश्चित जाते। राम मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह। राम मंदिर को लेकर नर्म हुए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम। केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किए। पीएम ने इसी के साथ दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की। इस डाक टिकट पर अलग-अलग डिजाइन भी बने हुए हैं। राम मंदिर परिसर की सुरक्षा का कार्य पहले सीआरपीएफ व यूपी पुलिस द्वारा किया जा रहा था, लेकिन अब इसकी सुरक्षा का कार्यभार विशेष सुरक्षा बल द्वारा संभाला जाएगा। देर रात रामलला की 51 इंच की श्यमाल मूर्ती अयोध्या पहुंची, गर्भगृह में स्थापित करने की तैयारी शुरू। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले तैयारी और सुरक्षा का जायजा लेने पीएम प्रतिनिधि मंडल अयोध्या पहुंचा। वहीं अयोध्या राम मंदिर में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को खाखी वर्दी के बजाए एक नए ड्रेस कोड में देखा जाएगा। राम मंदिर के हर अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ, पढ़ें पल-पल की ताजा खबर....