उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, HCC टनल में पानी भरने से 18 मजदूर फंसे; CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

उत्तराखंड के चमोली जिले में एचसीसी की टनल में अचानक पानी का तेज बहाव आने से कई मजदूर फंस गए। घटना के समय टनल में 18 मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव अभियान चला रही हैं।

Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी का तेज बहाव आने से अफरा-तफरी मच गई। टनल के भीतर काम कर रहे कई मजदूर पानी के तेज प्रवाह के कारण अंदर ही फंस गए। यह निर्माण कार्य हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) कंपनी द्वारा किया जा रहा था।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। अभी तक 5 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य 13 मजदूरों को बाहर निकालने की कवायद जारी है।

End of Feed