Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले में 12 दिन से लापता सीमा सड़क संगठन (BRO) के हेड कांस्टेबल पंकज रुधौला का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पंकज 10 अगस्त को तमक नाले में भारी बारिश के कारण तेज पानी और मलबे की चेपट में आने के बाद लापता हुए थे। हादसे के बाद से ही उनकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा था।
चमोली में 12 दिन बाद मिला BRO हेड कांस्टेबल का शव (सांकेतिक फोटो)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - सीमा पार आतंकी साजिश पर NIA की सख्ती, श्रीनगर से पुलवामा तक 10 ठिकानों पर ली तलाशी; जांच के घेरे में लोकल मददगारों की भूमिका
धौलीगंगा नदी के किनारे मिला शव
जानकारी के अनुसार, पंकज रुधौला BRO की 123 यूनिट में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। 10 अगस्त को ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के लॉन्ग सेगड़ी गांव के पास तमक नाले में तेज पानी और मलबे के कारण वह बह गए थे। पुलिस के अनुसार, लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान रेस्क्यू टीम को शनिवार को पंकज का शव भालागांव के पास धौलीगंगा नदी के किनारे से बरामद किया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Patna News: बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, मकान-दुकान में लगी आग; सास-बहू और 6 माह की मासूम बच्ची की जलकर मौत
कई एजेंसियां तलाश में जुटी थीं
पंकज रुधौला को खोजने के लिए पुलिस के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, BRO, सेना की गढ़वाल राइफल्स, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों को लगाया गया था। सर्च टीमों ने तमक नाले, आसपास के इलाकों और धौलीगंगा नदी के किनारे व्यापक तलाशी अभियान चलाया। लगातार 12 दिनों की तलाश के बाद सर्च टीमों ने आखिरकार उनका शव बरामद कर लिया गया।
भारी बारिश के कारण उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार मलबा और तेज बहाव की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में राहत और बचाव एजेंसियां संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रख रही हैं।
