चंडीगढ़ में पुलिस पर गोलीबारी, कांस्टेबल ने भाग कर बचाई जान, CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात

Firing on Police: चंडीगढ़ सेक्टर 38 में एक कार चालक ने अपने साथी को पुलिस से बचाने के लिए कांस्टेबल पर फायरिंग शुरू कर दी। कांस्टेबल ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान दोनों आरोपी मौका देख वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया है।

Firing on Police: चंडीगढ़ में गुरुवार रात पुलिस पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की खबर सामने आई है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में पुलिस पर आरोपी को गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए एक टीम का गठन किया है। रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और तलाश की जा रही है।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना चंडीगढ़ सेक्टर 38 की घटना है। यहां 26 जनवरी के मद्देनजर ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के बाहर थाना 39 के नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार को आते हुए देखा गया। उस दौरान ड्यूटी पर तैनात बीट कांस्टेबल प्रदीप और डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल के सीनियर कांस्टेबल दीप तैनात थे। कांस्टेबल प्रदीप को तेज रफ्तार कार पर शक हुआ तो उसे रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और वह तेज रफ्तार में वहां से आगे बढ़ गया। कुछ ही दूरी पर कार के चालक ने एक व्यक्ति को कार से उतारा, जिसे कांस्टेबल प्रदीप ने दबोच लिया।

End of Feed