Jaipur News: जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की 9 साल की छात्रा अमायरा की मौत के मामले में CBSE ने मान्यता की रद्द

जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की छात्रा अमायरा की मौत के मामले में CBSE ने नीरजा मोदी स्कूल की सीनियर सेकेंडरी स्तर तक की मान्यता रद्द कर दी

जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की 9 वर्षीय छात्रा अमायरा की मौत के मामले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नीरजा मोदी स्कूल की सीनियर सेकेंडरी स्तर तक की मान्यता (संबद्धता) रद्द कर दी है। CBSE की ओर से गठित दो सदस्यीय तथ्य-जांच समिति की रिपोर्ट में स्कूल प्रशासन की कई गंभीर लापरवाही सामने आई है।

school

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

समिति ने स्कूल परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, निगरानी और छात्र संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहद कमजोर बताया। वहीं आदेश के अनुसार सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट उसी स्कूल से बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। साथ ही स्कूल को किसी भी कक्षा में नए प्रवेश लेने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

End of Feed