16 साल बाद CBI के हत्थे चढ़ा दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी, 5 लाख का था इनामी

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 16 सालों से फरार एक वांछित अपराधी परस राम उर्फ राजू शर्मा को गिरफ्तार किया है। वह राजस्थान में हुए एक चर्चित दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और उस पर पहले 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

CBI Arrests Fugitive: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने लगभग 16 सालों से फरार एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान परस राम उर्फ़ राजू शर्मा के रूप में हुई है, जो राजस्थान में हुए एक चर्चित दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। इस पर पहले 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। सीबीआई ने शुक्रवार को जारी प्रेस नोट में बताया कि यह मामला 6 अप्रैल 2011 को दर्ज किया गया था।

CBI Arrests Fugitive in High-Profile Double Murder Case After 16 Years (Symbolic Photo)

CBI को मिली बड़ी कामयाबी (फाइल फोटो)

छह लोगों को बनाया गया था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, इसे राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर पीठ के निर्देश के बाद दर्ज किया गया था, जिसमें कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया था। जांच के अनुसार, 29 जुलाई 2010 को आरोपियों ने राजस्थान के कामां क्षेत्र में एक घर में घुसकर अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक पिता-पुत्र शामिल थे। दोनों मृतक उस समय के एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के परिवार के सदस्य बताए गए। इस हमले में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए।

End of Feed