CBI ने लेफ्टिनेंट कर्नल को रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार, खुलेंगे कई बड़े राज

सीबाआई का कहना है कि इस कंपनी के भारत में कामकाज राजीव यादव और रवजीत सिंह देख रहे थे, जो बेंगलुरु में रहते हैं। ये लोग लगातार लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा के संपर्क में थे और सरकारी विभागों से अवैध तरीके से फायदे लेने की कोशिश कर रहे थे।

दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में रक्षा मंत्रालय के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और एक निजी व्यक्ति विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 20 दिसंबर 2025 को की गई। सीबीआई के अनुसार, यह केस 19 दिसंबर 2025 को पुख्ता सूचना के आधार पर दर्ज किया गया था। आरोप है कि लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा, जो रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और निर्यात से जुड़े पद पर तैनात थे, लंबे समय से भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल थे।

CBI arrests Lieutenant Colonel

(सांकेतिक फोटो-Istock)

जांच में सामने आया है कि वे रक्षा उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़ी निजी कंपनियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाने के बदले उनसे रिश्वत लेते थे। इस मामले में उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली, जो श्रीगंगानगर (राजस्थान) में 16 इन्फैंट्री डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट में तैनात हैं, और एक दुबई स्थित कंपनी के नाम भी जांच में सामने आए हैं।

End of Feed