Haridwar News: कार स्टंट और हवाई फायरिंग, स्कूल के बच्चों ने मचाया हरिद्वार की सड़कों पर हुड़दंग

Haridwar News: हरिद्वार में स्कूली छात्रों द्वारा फेयरवेल के बाद सड़क पर कार से स्टंट करना, पटाखे जलाना और हवाई फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 60 से 70 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और वीडियो के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।

Haridwar News: हरिद्वार में कुछ अज्ञात युवकों ने सड़कों पर जमकर हुड़दंग मचाया है। युवकों ने कारों में खतरनाक स्टंट तो किए ही, साथ ही साथ पटाखे भी जलाए और हवाई फायरिंग भी की। युवकों की इस हुड़दंगबाजी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बता दें कि इस घटना में शामिल 60 से 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन युवको की पहचान सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर की जा रही है।

अज्ञात युवकों ने मचाया हुड़दंग

मिली जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले युवक स्कूल के छात्र हैं। यह सभी रानीपुर के एक नामी स्कूल में पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि छात्रों का सिडकुल स्थित एक फाइव स्टार होटल में फेयरवेल था। अपने फेयरवेल के बाद यह सभी छात्र भेल स्टेडियम के पास मिले और अपनी कारों का काफिला लेकर सड़कों पर स्टंट करने लगे और हवा में फायरिंग भी की गई। इस दौरान इन छात्रों ने सड़कों पर जमकर हुड़दंग मचाया। पुलिस ने सभी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed