नोएडा में नाले में गिरी कार, बच गई ड्राइवर की जान! ऐसे हुआ हादसा

यूपी के नोएडा स्थित सेक्टर 70 में एक कार नाले में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कार में कोई सवार नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई।

नोएडा के सेक्टर 70 स्थित बसई गांव के पास गुरुवार देर रात एक खड़ी कार खुले नाले में गिर गई। गनीमत थी कि कार में कोई सवार नहीं था। लिहाजा बड़ी घटना हो सकती थी। बहरहाल, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि बसई गांव के पास शराब के ठेके के नजदीक कार सवार कार छोड़कर कुछ सामान लेने के वास्ते गया था। इसी दौरान कार खिसक कर नाले में घुस गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले को ढकने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Noida Car Drain Case

नोएडा में नाले में गिरी कार (फोटो-ट्विटर)

इससे पहले जनवरी में नोएडा सेक्टर-150 में पानी भरे गड्ढे में कार गिरने से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी, जिसको लेकर मामले ने तूल पकड़ा था।

End of Feed