मैहर में मौत बनकर दौड़ी कार! ऑयल टैंकर में घुसते ही लगी आग, जलती गाड़ी को घसीटता रहा टैंकर

मैहर में जबलपुर से सिंगरौली जा रही तेज रफ्तार कार ऑयल टैंकर में पीछे से घुस गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और वह टैंकर के साथ कुछ दूर तक घिसटती रही। हादसे में तीन युवक गंभीर घायल हुए।

Maihar Accident News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ऑयल टैंकर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा टैंकर में फंस गया और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। जलती हुई कार टैंकर के साथ काफी दूर तक घिसटती रही। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि तीनों की जान बच गई। हादसे की सूचना मिलने पर मैहर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Maihar accident

मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा

सिमरन होटल के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा मैहर में नेशनल हाईवे-30 पर सिमरन होटल के पास हुआ। जबलपुर से सिंगरौली जा रही कार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। जिससे कार आगे चल रहे ऑयल टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा टैंकर में फंस गया और उसमें तेजी से आग लग गई।

End of Feed