Delhi News: मासूम से दरिंदगी के बाद भागने की कोशिश; क्राइम सीन री-क्रिएशन के दौरान आरोपी ने छीनी पुलिस की पिस्तौल, एनकाउंटर में घायल

दक्षिण दिल्ली में 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले में आरोपी कैब चालक पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। घटनाओं के पुनर्निर्माण के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

Delhi News: दक्षिण दिल्ली में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के आरोपी कैब चालक ने मंगलवार को पुलिसकर्मी की पिस्तौल कथित रूप से छीन कर भागने की कोशिश और इस दौरान हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस 29 वर्षीय बाशु कुमार सिंह को घटनाओं के क्रम का पुनर्निर्माण कराने के लिए फतेहपुर बेरी के पास मंडी रोड स्थित स्थान पर लेकर गई थी। सिंह ने कथित तौर पर अपनी कार के अंदर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और उसे फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के पास एक वन क्षेत्र में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

South Delhi Police Encounter

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन (फोटो- ANI)

पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्तौल छीनी

पुलिस के अनुसार, जब घटनाओं के क्रम का पुन:निर्माण किया जा रहा था, तब सिंह ने कथित तौर पर भागने का प्रयास किया और एक पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्तौल छीन ली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "इसके बाद हुई झड़प में आरोपी ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई और उसे भागने से रोकने के लिए उसके पैर में गोली मार दी।" सिंह को तुरंत काबू में किया गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

End of Feed