Jammu News: 'बाय-बाय, पापा...' कहकर बिटिया ने चिनाब नदी में लगा दी छलांग और कट गया फोन; तलाश में जुटा प्रशासन

Doda Jammu Kashmir News Today: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक युवती ने फोन पर 'बाय-बाय, पापा' कहकर चिनाब नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के तत्काल बाद जिला प्रशासन ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

Doda Jammu Kashmir News Today: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार दोपहर को एक युवती के चिनाब नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि नदी में छलांग लगाने से पहले युवती ने अपने पिता को फोन लगाया और उनसे बातचीत की। इस घटना के तत्काल बाद जिला प्रशासन ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

drown

युवती ने चिनाब में लगाई छलांग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना प्रेम नगर के पास शिव दल पुल पर दोपहर करीब दो बजे हुई। महिला की पहचान पायल देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें कथित तौर पर पायल को नदी में छलांग लगाने से पहले अपने पिता को बाय-बाय कहते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, युवती ने यह कदम क्यों उठाया? इसके बारे तत्काल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

End of Feed