Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर को पार कर ट्रक से टकराई बस, 4 लोगों की मौत और 23 घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 02:12 PM IST

Kannauj accident: कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। जिन्हें तिर्वा के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

Kannauj Accident: कन्नौज में ट्रक और बस की टक्कर होने से भीषण हादसा हो गया। जहां आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। यह घटना ठठिया के 208 किलोमीटर के पिपरौली गांव के पास हुई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए तिर्वा के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

accident

कन्नौज में बस और ट्रक की टक्कर

बस में सवार थे 40 यात्री

कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के गोरखपुर से दिल्ली जा रही एक बस डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गयी। जिससे बस में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. संसार सिंह ने बताया कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है और घायलों को तिर्वा में श्री भीमराव आम्बेडकर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

End of Feed