
शहरों के मुख्य समाचार, 23 अप्रैल 2024 Highlights: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी सीट से नामांकन दाखिल किया, इंदौर पटाखा कारखाना में विस्फोट में झुलसे तीसरे मजदूर ने भी दम तोड़ा
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 23 अप्रैल 2024 Highlights: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। दिल्ली में बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोस्तव के कार्यक्रम में हजारों की भीड़ आने की संभावना है। जिसके चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिल सकती है, किसानों के आंदोलन के चलते उत्तर रेलवे ने सोमवार से बुधवार तक 80 ट्रेनों को कैसिंल करने का एलान किया है और 63 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है। नोएडा में संपत्ति के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :