Etawah: सर्राफा कारोबारी का खौफनाक कदम, पत्नी-बच्चों को सुलाया मौत की नींद; खुद सुसाइड करने पहुंचा रेलवे स्टेशन

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दिल दहलाने वाली घटना में एक सराफा व्यापारी ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित उनके घर से चारों के शव बरामद हुए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर में 4 लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शहर कोतवाली में एक सराफा व्यापारी के घर से उसकी पत्नी और 3 बच्चों की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलने पर आनन-फानन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को सराफा व्यापारी मुकेश वर्मा पर चारों को जहर देने का शक है। घटना के बाद मुकेश रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने पहुंचा था, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतकों में मुकेश वर्मा की पत्नी रेखा (45), बड़ी बेटी भव्या वर्मा (18), छोटी बेटी काव्या (16), बेटा अभीष्ट (11) शामिल है। पुलिस ने सर्राफा कारीगर मुकेश वर्मा की ओर से लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसे लेकर के पुलिस अवलोकन करने में जुटी हुई है।

etawah Crime

इटावा में सर्राफा कारोबारी ने पत्नी और बच्चों को सुलाया मौत की नींद

परिवार की हत्या के बाद सुसाइट करने पहुंचा

End of Feed