शहर

झारखंड और पश्चिम बंगाल में ED की रेड, बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा है मामला

ED Raid: बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ED पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई इलाकों पर छापेमारी कर रही है।

Image

झारखंड और पश्चिम बंगाल में ED की रेड

Photo : ANI

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। बता दें कि दोनों राज्यों में करीब 17 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। बता दें कि सितंबर के महीने में ईडी ने बांग्लादेशी महिलाओं की कथित घुसपैठ और तस्करी के मामले की जांच के लिए धन शोधन रोकथाम कानून (PMLA) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। ये मामला जून में झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू पुलिस थाने में दर्ज मामले पर आधारित है।

जून में पुलिस ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं की किया था गिरफ्तार

जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल जून में रांची पुलिस ने बरियातू थाना क्षेत्र में स्थित एक रिसोर्ट में तीन बांग्लादेशी युवतियों को गिरफ्तार किया था। ये तीनों बांग्लादेश के चटग्राम की रहने वाली थी। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि उन्हें ब्यूटी सैलून में नौकरी दिलाने की बात कहकर बांग्लादेश से जंगल के रास्ते पहले कोलकाता फिर रांची लाया गया और यहां उनसे जिस्मफरोशी कराई गई। जमानत पर बाहर आई ये तीनों लड़कियां फरार हैं।

चुनाव से पहले छापेमारी

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया बुधवार यानी 13 नवंबर को शुरू की जाएगी। उससे पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर राज्य में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें