'Bullet Train का पहला सेक्शन दिसंबर तक होगा तैयार, पर्यटन स्थलों तक पहुंचेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड'

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सूरत-वापी पहला सेक्शन दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने परियोजना की प्रगति और ट्रायल पर जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स पर भी अहम जानकारी दी।

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद दौरे के दौरान National Film Awards और मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना को लेकर काफी अहम जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड को अब सिर्फ एक जगह तक सीमित रखने के बजाय देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक ले जाने की पहल की गई है। वहीं, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सूरत से वापी के बीच पहला सेक्शन दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Ashwini vaishnav press confrence

'दिसंबर 2026 तक बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन पूरा हो जाएगा'

नेशनल फिल्म अवॉर्ड अब पर्यटन स्थलों पर

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से नेशनल फिल्म अवॉर्ड को देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों तक ले जाने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा से जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों, सिनेमैटोग्राफरों और फिल्म जगत के अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन है। ऐसे आयोजन को प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आयोजित करने से उन स्थानों को भी पर्यटन के लिहाज से बढ़ावा मिलेगा।

End of Feed