अमरोहा में हैवानियत पर योगी सरकार का कड़ा प्रहार; मासूम दलित बच्ची से दरिंदगी के कुछ ही घंटों बाद आरोपी का घर जमींदोज

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में आठ वर्षीय दलित बच्ची के साथ हुई कथित दरिंदगी के मामले में प्रशासन ने बेहद सख्त कदम उठाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए योगी सरकार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फरमान के घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया।

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आठ वर्षीय दलित बच्ची के साथ हुई कथित हैवानियत के मामले में प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। घटना के संज्ञान में आते ही योगी सरकार के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई और रहरा थाना क्षेत्र में स्थित उसके घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Amroha Bulldozer Action

अमरोहा में बुलडोजर एक्शन

क्या है पूरा मामला?

यह गंभीर घटना अमरोहा के रहरा थाना इलाके के एक गांव की है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले फरमान नाम के एक युवक ने मासूम बच्ची को बहलाया-फुसलाया और खेत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। जब पीड़ित बच्ची के परिजनों ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

End of Feed