Hapur Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अकड़ौली मंदिर के पास बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की कार नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे में जिलाधिकारी बाल-बाल बचे, लेकिन कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। नीलगाय के साथ हुई टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी के अनुसार, डीएम बुलंदशहर के हापुड़ रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार नीलगाय से टकरा गई और ये हादसा हो गया है।
बुलंदशहर डीएम की कार नीलगाय से टकराई
