नई दिल्ली: भैंस की कीमत लाख में सुनने की बात तो आती है । लेकिन भैंस की कीमत 14 लाख की बात समझ से परे है। लेकिन ये बिल्कुल सच है। गुजरात के सांध्रो गांव में असली बन्नी नस्ल की भैंस इतने ही दाम में बिकी है ।
बन्नी नस्ल की भैंस 14.1 लाख रुपये में बिकी
गुजरात के लखपत तहसील के सांध्रो गांव में असली बन्नी नस्ल की भैंस 14.1 लाख रुपये में बिकी है। बताया जा रहा है कि पूरे गुजरात में पहली बार इतनी ऊंची कीमत पर कोई भैंस बिकी है । यह भैंस रोजाना 27 लीटर दूध देती है और इसका काला रंग और स्वस्थ शरीर इसे खास बनाता है।
इस भैंस का सींग मोटा होता है और जिसके कारण आकर्षक रूप भी लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इस भैंस को भुज के सेरवा गांव के पशुपालक शेरूभाई भलू ने खरीदा है। विक्रेता, गाजीभाई, पीढ़ियों से पशुपालकों का परिवार है और इस समय उनके पास लगभग 80 भैंसें हैं।
बन्नी नस्ल की भैंसें अपने स्वभाव, दूध उत्पादन के लिए जानी जाती हैं। तरनेतर जैसे मेलों में बन्नी नस्ल की भैंसें हमेशा विजेता होती हैं। आमतौर पर कच्छ में 5 से 7 लाख रुपये के सौदे होते हैं। यह बिक्री बन्नी नस्ल की भैंसों के महत्व और मूल्य को उजागर करती है।
