Ghaziabad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आरके गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) के हॉस्टल में शुक्रवार को एक छात्र ने कथित तौर पर हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।
हॉस्टल की छठी मंजिल से बीटेक छात्र ने दी जान
मृतक छात्र हर्ष सिसोदिया बीटेक की पढ़ाई कर रहा था, जो मूलत: सहारनपुर का रहने वाला बताया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना के पीछे सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नहीं मिला सुसाइट नोट
पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं, परिवार की ओर से फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, चपेट में आया फूड डिलीवरी ब्वॉय
