छात्र राजनीति से विधानसभा तक का सफर...कौन थे उमाशंकर सिंह? BSP के इकलौते विधायक का निधन

उमाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक थे। उनके निधन के साथ ही विधानसभा में बसपा का प्रतिनिधित्व पूरी तरह समाप्त हो गया है।

बलिया : जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही बलिया समेत पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर दौड़ गई। उमाशंकर सिंह नगरा ब्लॉक के खनवर गांव के रहने वाले थे और लगातार तीन बार रसड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और पिछले काफी समय से उनका इलाज उनके आवास पर ही चल रहा था। फरवरी 2026 में भी उनके स्वास्थ्य को लेकर कई रिपोर्टें सामने आई थीं।

Umashankar Singh Death

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

उनके निधन की पुष्टि के बाद रसड़ा और बलिया क्षेत्र में समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पहुंच रहे हैं। उमाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक थे। उनके निधन के साथ ही विधानसभा में बसपा का प्रतिनिधित्व पूरी तरह समाप्त हो गया है और अब प्रदेश में पार्टी का एक भी विधायक नहीं बचा है।

End of Feed