‘बैलट पेपर से हों चुनाव’: EVM पर मायावती का बड़ा बयान, चंद्रशेखर आजाद की जीत पर भी उठाए सवाल

BSP चीफ मायावती (Mayawati) ने ईवीएम के बजाय बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे कमजोर वर्गों का भ्रम दूर होगा और चुनावों में निष्पक्षता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए देश में आगामी सभी चुनाव बैलट पेपर के जरिए कराने की पुरजोर मांग की है। मायावती ने कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश के प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार दिया है, और यह सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का कर्तव्य है कि नागरिक का वोट उसी उम्मीदवार को मिले जिसे उसने दिया है। इस दौरान मायावती ने सांसद चंद्रशेखर आजाद की जीत पर भी सवाल उठा दिए।

mayawati evm

मायावती ने ईवीएम को हटाने की मांग की (फाइल फोटो- @Mayawati)

End of Feed