दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर! स्कूल की छुट्टियों से लेकर साफ-सफाई तक; BRICS समिट से पहले सरकार ने क्या-क्या दी जानकारी?

BRICS Summit 2026 से पहले नई दिल्ली में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। NDMC ने सफाई व्यवस्था मजबूत करते हुए रात की पाली में करीब 300 सफाई कर्मचारियों और 10 मैकेनिकल रोड स्वीपर की तैनाती की है। प्रमुख बाजारों में दिन में तीन बार सफाई की जा रही है, जबकि 15 गॉबलर मशीनें भी लगाई गई हैं।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन से पहले नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया है। वहीं, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए राजधानी के स्कूलों में 11 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

delhi news (6)

BRICS Summit 2026: शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में तैयारियां तेज, सफाई से लेकर स्कूल बंद तक पूरी तैयारी। AI IMAGE

रात में 300 सफाई कर्मचारियों की तैनाती

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले NDMC ने अतिरिक्त सफाई व्यवस्था लागू की है। अधिकारियों के मुताबिक, 4 सितंबर से रात की पाली में करीब 300 सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को तेज करने के लिए 10 मैकेनिकल रोड स्वीपर (MRS) भी लगाए गए हैं। प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई और कचरा उठाने का अधिकांश काम रात में किया जा रहा है, ताकि सुबह लोगों की आवाजाही बढ़ने से पहले सफाई पूरी की जा सके।

End of Feed