Local to Global की ओर बिहार, BRICS Summit में ‘ब्रांड बिहार’ की धूम, सत्तू-मखाने का स्वाद चखेंगे विदेशी मेहमान

दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS Summit में बिहार के सत्तू और मखाने की झलक दिखेगी। विदेशी मेहमानों की वेलकम किट में शामिल ये उत्पाद बिहार के स्वाद, परंपरा और उद्यमिता को वैश्विक मंच देंगे।

दिल्ली : भारत 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इस आयोजित होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में इस बार बिहार के पारंपरिक स्वाद और स्थानीय उत्पादों की भी खास झलक देखने को मिलेगी। भारत इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। BRICS Summit में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों के लिए तैयार की गई वेलकम किट में बिहार के प्रसिद्ध सत्तू और मखाना को भी शामिल किया गया है। इसके जरिए बिहार के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की कोशिश की गई है।

BRICS Summit 2026 Bihar Sattu Makhana

BRICS समिट में विदेशी मेहमानों को लुभाएगा बिहार का सत्तू-मखाना (फोटो-AI)

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे राज्य के लिए गौरव का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाले BRICS Summit में विदेशी मेहमानों की वेलकम किट में सत्तू और मखाना शामिल होना बिहार के स्वाद, परंपरा और उद्यमिता की पहचान है। उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इससे ‘Local to Global’ के संकल्प को साकार करने में मदद मिलेगी।

End of Feed