Patna News: BPSC TRE 4 प्रोटेस्ट के दौरान BPSC कार्यालय मार्च से पहले ही कई छात्र हिरासत में

BPSC TRE-4 भर्ती में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने आज बुधवार 20 मई को पटना में प्रदर्शन की तैयारी की थी, लेकिन प्रशासन ने प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही कई छात्रों को हिरासत में ले लिया।

Patna News: बिहार में शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी आज पटना कॉलेज में प्रदर्शन के लिए उतरने वाले थे। इससे पहले की अभ्यर्थी प्रदर्शन शुरू करते, प्रशासन ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया। छात्रों की योजना अपने प्रदर्शन के दौरान पटना कॉलेज से डाकबंगला के रास्ते BPSC कार्यालय तक जाने था। लेकिन छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो पाता, उससे पहले ही प्रशासन ने एक-एक कर छात्रों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।

BPSC TRE 4 Protest Patna News.

छात्रों का प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही कई छात्र हिरासत में लिए गए

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए पटना कॉलेज के पास ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। प्रदर्शन को देखते हुए यहां वाटर कैनन की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से अभ्यर्थियों को खींचकर जबरदस्ती गाड़ी में बंद करके ले जाया गया।

End of Feed