नवांशहर में 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी वरदान, प्री मेच्योर जन्मी बच्ची को मिला जीवनदान; 3 लाख का मिला कैशलेस उपचार

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने नवांशहर में 700 ग्राम की समय से पूर्व जन्मी बच्ची का ₹3 लाख का इलाज मुफ्त कराकर उसे जीवनदान दिया, जो योजना की सफलता दर्शाता है।

नवांशहर : पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' (MMSY) ने एक गरीब परिवार की उम्मीदों को नया जीवन दिया है। नवांशहर के शिव शंकर मोहल्ला निवासी सूरज की नवजात बेटी, जिसका जन्म गर्भावस्था के केवल 27वें सप्ताह में मात्र 700 ग्राम वज़न के साथ हुआ था, अब पूरी तरह स्वस्थ है। योजना के तहत मिले कैशलेस उपचार ने न केवल बच्ची की जान बचाई, बल्कि एक मध्यमवर्गीय परिवार को 3 लाख रुपये के भारी-भरकम मेडिकल बिल के बोझ से भी मुक्त रखा।

Mukhya Mantri Sehat Yojana.

नवांशहर में मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत बच्ची का फ्री इलाज

क्या था मामला?

9 जून, 2026 को जन्मी इस बच्ची के फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं थे, जिससे उसे गंभीर श्वसन संबंधी समस्या हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत एक सूचीबद्ध निजी अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में भर्ती कराया। बच्ची को 50 दिनों तक वेंटिलेटर और विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में रखा गया। उपचार करने वाले डॉक्टर, डॉ. हरतेश सिंह पाहवा ने बताया कि 27वें सप्ताह के शिशुओं को 24 घंटे विशेष चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है। उन्नत नवजात चिकित्सा और उचित पोषण के कारण बच्ची स्वस्थ होकर घर लौटी।

End of Feed