Mumbai News: 12 साल पुराने कस्टोडियल डेथ केस में बड़ा फैसला, 8 पुलिसवालों पर चलेगा मर्डर ट्रायल

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2014 के एग्नेलो वाल्डारिस कस्टोडियल डेथ मामले में 8 पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप बरकरार रखने का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया में टॉर्चर के सबूत मिले हैं और ट्रायल जरूरी है।

Mumbai News: मुंबई में 2014 के चर्चित कस्टोडियल डेथ मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का आरोप बरकरार रखा है। अदालत ने सितंबर 2022 में स्पेशल ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश को सही ठहराया, जिसमें इन पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस चलाने का निर्देश दिया गया था। मृतक एग्नेलो वाल्डारिस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर कई चोटें सामने आईं, जिससे पुलिस की दलीलों पर सवाल उठे थे।

पिता ने लगाए पुलिस टॉर्चर के आरोप (Agnello Valdaris custodial death Case)

जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2014 में 25 वर्षीय एग्नेलो वाल्डारिस की वडाला रेलवे पुलिस स्टेशन में हिरासत के दौरान कथित तौर पर यातना के कारण मौत हो गई थी। मृतक के पिता लियोनार्ड वाल्डारिस का आरोप है कि उनके बेटे को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया था। जहां उसे तीन दिनों तक टॉर्चर किया गया था। पुलिस के अनुसार एग्नेलो को चोरी की एक कथित शिकायत के सिलसिले में तीन अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया था। मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय उसने भगाने की कोशिश की और एक चलती ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

End of Feed