'वडोदरा एयरपोर्ट को बम से उड़ा दूंगा', धमकी से मची अफरा-तफरी

Bomb Hoax in Vadodara Airport: गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट को दहशतगर्दों ने ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी है। सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।

Bomb Hoax in Vadodara Airport: वडोदरा एयरपोर्ट अथॉरिटी को मंगलवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद सीआईएसएफ से लेकर लोकल पुलिस ने एयरपोर्ट पर जांच शुरू की। वहीं, दूसरी ओर वडोदरा साइबर क्राइम ने भी जांच शुरू की कि ईमेल के जरिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को धमकी किसने दी। यह घटना पहली बार नहीं हुई है, इसके पहले भी वडोदरा शहर के रेलवे स्टेशन और सरकारी इमारतों को उड़ाने की धमकी पोस्टकार्ड एसडी दी जाती थी, लेकिन अब ईमेल के जरिए सीधे धमकी दी जा रही है।

Bomb inVadodara airport

वडोदरा एयरपोर्ट में बम की धमकी

बम स्क्वॉड मौजूद

आज वडोदरा एयरपोर्ट को किसी ने ईमेल से धमकी दी की एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा, जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और सीआईएसएफ जवानों ने पूरे एयरपोर्ट को चेक किया, डॉग स्कॉड और बम स्क्वॉड के जरिए भी एयरपोर्ट परिसर को और एयरपोर्ट बिल्डिंग को चेक किया गया, जिसके बाद धमकी सिर्फ अफवाह साबित हुई।

End of Feed