शहर

Uttar Pradesh: संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

महराजगंज जिले के पनियारा पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक गर्भवती महिला का शव बरामद किया गया है। इसके साथ ही महिला के गर्दन पर हथिया से वार के निशान मिले हैं, जिससे की हत्या की आशंका जताई जा रही है-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियारा पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक गर्भवती महिला का शव बरामद किया गया है। इसके साथ ही महिला के गले पर हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। जिससे हत्या की संदेह है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के पुराना खुटहा कस्बा निवासी अजय का विवाह एक साल पहले पूनम से हुआ था और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

गले में हथियार से वार के निशान

पुलिस ने मृतक महिला के भाई संदीप के हवाले से बताया कि मंगलवार सुबह बहन की सास ने उसे फोन कर कहा कि उसकी बहन की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके बाद जब महिला के माता-पिता उसके घर पर पहुंचे तो एक कमरे में पूनम का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था।

पति से रहता था विवाद

थाना प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के पुराना खुटहा कस्बा निवासी अजय का विवाह एक साल पहले पूनम से हुआ था और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article