BMC चुनाव से पहले उद्धव गुट को बड़ा झटका, इस्तीफा देने के बाद तेजस्वी घोसालकर BJP में शामिल

BMC Election: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों से पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की पूर्व पार्षद तेजस्वी घोसालकर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

BMC Election: बीएमसी चुनाव से पहले शिवसेना उद्धव गुट को बड़ा झटका लगा है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना से इस्तीफा देने के बाद पूर्व पार्षद तेजस्वी घोसालकर बीजेपी में शामिल हो गईं हैं। तेजस्वी घोसालकर ने उत्तरी मुंबई के दहिसर विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना (उबाठा) की महिला शाखा की प्रमुख के रूप में कार्य किया था और वह पूर्व विधायक विनोद घोसालकर की पुत्रवधू हैं। उनके पति अभिषेक घोसालकर की 2024 की शुरुआत में फेसबुक लाइव के दौरान स्थानीय निवासी मॉरिस नोरोन्हा ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभिषेक बीएमसी के पूर्व पार्षद भी थे।

Tejaswi Ghosalkar

शिवसेना (उबाठा) की पूर्व पार्षद तेजस्वी घोसालकर भाजपा में शामिल

End of Feed