राजस्थान में बड़ी साजिश, अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक को उड़ाने की कोशिश, ट्रेन गुजरने के कुछ देर बाद जोरदार ब्लास्ट

श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास करीब 10:30 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके से रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना ट्रेन गुजरने के कुछ देर बाद हुई।

श्री गंगानगर जिले के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर एक बड़ी और खतरनाक साजिश का मामला सामने आया है। गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक के बीच हुए धमाके से पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचाकर उड़ाने की कोशिश की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

Railway line blast

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट

ट्रेन गुजरने के कुछ देर बाद हुआ धमाका

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे ब्लास्ट होने की सूचना मिली। धमाका अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो मजबूत पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। पिलर के अंदर लगा सरिया भी बाहर निकल आया।

End of Feed