Indore News: राहुल गांधी के आने से पहले VIP डोम में दिखा 'अनचाहा मेहमान’, फन फैलाए नजर आया कोबरा, स्नेक कैचर ने संभाली कमान

Indore News: इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब VIP डोम के पास एक काला कोबरा दिखाई दिया। सांप के VIP लाउंज में घुसने की खबर मिलते ही वहां मौजूद मजदूर और अन्य लोग घबरा गए। सांप को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए स्नेक कैचर को बुलाया गया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

Indore News: इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारियों के बीच उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब कार्यक्रम स्थल पर एक काला कोबरा दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि सांप उस VIP डोम के आसपास नजर आया, जिसे राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए तैयार किया गया है। सांप दिखने के बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों और मजदूरों में डर का माहौल पैदा हो गया।

Rahul Gandhi Program

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले मची अफरातफरी

देखते ही देखते सांप VIP लाउंज की तरफ चला गया सांप

जानकारी के मुताबिक, जिस डोम में राहुल गांधी छात्रों के साथ संवाद करने वाले हैं, उसके पास ही अचानक काले कोबरा की मौजूदगी का पता चला। देखते ही देखते सांप VIP लाउंज की तरफ चला गया। कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे लोगों ने सांप को देखकर तत्काल वहां से दूरी बना ली और इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी।

End of Feed