UP Politics: गोवर्धन पूजा के बहाने बीजेपी का सियासी चाल, 'यादव वोट बैंक' में सेंधमारी की कोशिश !

बीजेपी ने गोवर्धन पूजा के बहाने यूपी के 10 फीसद यादवों को साधने की कोशिश की। पहली बार ऐसा हो रहा है जब नमो घाट पर होने वाले गोवर्धन पूजा में बीजेपी का कोई बड़ा नेता पहुंचा।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मजबूत दखल रखने वाले यादव समाज को लेकर बीजेपी ने बड़ा प्लान तैयार किया है। अभी तक समाजवादी पार्टी के परंपरागत वोट कहे जाने वाले यादव समाज में बीजेपी सेंधमारी की कोशिश कर रही है। इसी के तहत वाराणसी में बीजेपी ने गोवर्धन पूजा के मौके पर बड़ा सियासी मंच सजाया। मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पहुंचे।

yadav vote bank

मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पहुंचे

काशी के नमो घाट पर वैसे तो कार्यक्रम, गोवर्धन पूजा का था लेकिन बीजेपी ने बड़ा सियासी संदेश दिया। बीजेपी ने गोवर्धन पूजा के बहाने यूपी के 10 फीसद यादवों को साधने की कोशिश की। पहली बार ऐसा हो रहा है जब नमो घाट पर होने वाले गोवर्धन पूजा में बीजेपी का कोई बड़ा नेता पहुंचा। जानकारों के मुताबिक ये धार्मिक कार्यक्रम था, लेकिन इसे विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिये बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के परंपरागत यादव वोट बैंक में सीधी सेंधमारी की कोशिश की है।

End of Feed