देहरादून में भाजपा पदाधिकारी की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार; अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

मामले में सहसपुर थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और संयुक्त आपराधिक जिम्मेदारी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में 12 नामजद आरोपियों और 30-40 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

उत्तराखंड के देहरादून जिले के बैरागीवाला गांव में सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी विनोद (44) के घर में घुसकर उन पर और उनके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें विनोद की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और प्रशासन ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कथित अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे खेतों की सिंचाई को लेकर विनोद और गांव के ही इम्तियाज के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद 40 से अधिक लोगों का एक समूह लाठी, डंडे, हथौड़े और फावड़े लेकर विनोद के घर पहुंचा और हमला कर दिया। हमले में विनोद के सिर पर हथौड़े से गंभीर चोट लगी, जिसके कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

End of Feed