Shajapur News: 'स्टंटबाज' भाजपा विधायक ने वायरल वीडियो पर मांगी माफी, कांग्रेस ने दागे प्रश्न

Shajapur MP News: मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का बाइक चलाते हुए हाथ छोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाद बढ़ने पर उन्होंने जनता से माफी मांगी है, जबकि कांग्रेस ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।

Shajapur MP News: भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का हाथ छोड़कर बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने इस वीडियो पर तंज कसते हुए दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है।

BJP MLA Ghanshyam Chandravanshi

भाजपा विधायक ने 'स्टंट' के लिए मांगी माफी

यह वीडियो आज यानी मंगलवार 29 सितंबर को सामने आया है बताया जा रहा है कि सोमवार को जल जन सेवा रैली कालापीपल से जामनेर जा रही थी। इस रैली में विधायक चंद्रवंशी (Ghanshyam Chandravanshi) भी कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली में शामिल हुए थे। वायरल वीडियो में विधायक ने हेलमेट पहना हुआ है, लेकिन कुछ देर के लिए वे दोनों हाथ हैंडल से हटाते हुए ऊपर उठाकर बाइक चलाते दिख रहे हैं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।

End of Feed