मूंछों पर सियासत...अखिलेश के पोस्ट पर BJP का पलटवार; अतीक-मुख्तार की फोटो शेयर कर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में मूंछों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की मूंछों वाली तस्वीर साझा की। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में माफिया बेखौफ होकर मूंछों पर ताव देते थे और अखिलेश यादव उनका बचाव करते थे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इन दिनों मूछों पर सियासत तेज हो गई है। खासकर, मैनपुरी में सीओ सिटी के पद पर तैनात अशोक सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो मूछों पर ताव दिखाते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर कमेंट किया था। इसके बाद यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी पुलिस अखिकारी की मूछें छोटी थी। फिर उन्होंने बड़ी मूंछ रखे हुए व्यक्ति को सम्मानित करके सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट किये, जिसमें उन्होंने कहा कि 'जो सच में रखे मूंछ का मान, हम उसका करते हैं सम्मान! इन तमाम पोस्ट के बाद बीजेपी ने पलटवार कर सपा मुखिया पर तंज कसे हैं।

moustache politics

यूपी में मूंछ पर घमासान

अखिलेश यादव के मूछों वाले पोस्ट को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने माफिया अतीक और मुख्तार की मूंछों वाली फोटो पोस्ट करके लिखा है कि 'जब माफिया मूंछों पर देते थे ताव', 'फैलाते थे यूपी में सांप्रदायिक तनाव'। उन्होंने कहा इनका सपा मुखिया खुद बचाव किया करते थे। आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में माफिया मूछों पर ताव देते थे और अपराध को अंजाम देते थे।

End of Feed