UP Assembly Elections 2027: भाजपा ने 209 प्रत्याशियों की कथित सूची को बताया फर्जी, कहा- अभी शुरू नहीं हुई टिकट चयन की प्रक्रिया

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा ने 209 प्रत्याशियों की कथित सूची तैयार होने की खबरों को फर्जी बताया है। भाजपा ने इसे लेकर जारी बयान में कहा है कि उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जहां सियासी सरगर्मी तेज है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के 209 प्रत्याशियों की कथित सूची तैयार किए जाने और उसे केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजे जाने की खबरों पर पार्टी ने सफाई दी है। भाजपा ने इन खबरों को पूरी तरह गलत, निराधार और मनगढ़ंत बताया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से न तो ऐसी कोई सूची बनाई गई है और न ही उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।

भाजपा ने जारी किया स्पष्टीकरण।

भाजपा ने जारी किया स्पष्टीकरण।

इसे लेकर यूपी भाजपा ने एक बयान जारी की गई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के हस्ताक्षर हैं। बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ समाचार माध्यमों, व्यक्तियों और संस्थाओं के जरिए 209 प्रत्याशियों की सूची तैयार होने की खबर प्रसारित की जा रही है। पार्टी ने इसका खंडन करते हुए कहा कि यह दावा पूरी तरह असत्य है।

End of Feed