चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश ने आगामी संगठनात्मक एवं चुनावी तैयारियों को गति देते हुए प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की है। यह घोषणा 25 अक्टूबर 2026 को संपन्न प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से की गई है।
भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश की चुनाव समिति घोषित (फोटो-BJP)
घोषित प्रदेश चुनाव समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, संगठनात्मक पदाधिकारियों और अनुभवी जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। समिति का गठन संगठन की मजबूती, सामूहिक नेतृत्व और आगामी चुनावों की रणनीतिक तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
प्रदेश चुनाव समिति में शामिल सदस्य निम्नलिखित हैं:
1. जतिंदर पाल मल्होत्रा – प्रदेश अध्यक्ष
2. मंत्री श्रीनिवासुलु – प्रदेश महामंत्री (संगठन)
3. किरण खेर – पूर्व लोकसभा सांसद
4. संजय टंडन – पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
5. अरुण सूद – पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
6. रामवीर भट्टी – प्रदेश महामंत्री
7. राज किशोर – प्रदेश उपाध्यक्ष
8. भरत कुमार – प्रदेश उपाध्यक्ष
9. दीदार सिंह – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं खादी बोर्ड चेयरमैन
इसके अतिरिक्त, सोनम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, को समिति में पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, महेंद्र पांडे, प्रदेश प्रभारी, चंडीगढ़ को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का मानना है कि अनुभवी नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता से परिपूर्ण यह समिति पार्टी की चुनावी रणनीति को दिशा देने, संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने तथा आगामी चुनौतियों के लिए प्रभावी तैयारी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पार्टी का लक्ष्य मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ताओं और सामूहिक नेतृत्व के माध्यम से चंडीगढ़ में भाजपा की जनाधार एवं संगठनात्मक शक्ति को और अधिक सुदृढ़ करना है।
