Digital School: बीकानेर में बन रहा पहला डिजिटल स्कूल, जानिए खासियत

बीकानेर में शहर का सबसे पहला डिजिटल स्कूल बनाया जा रहा है, जिसका पहला चरण तैयार किया जा चुका है, जिसमें क्लास रूम, एक एडमिशन रूम, और टॉयलेट का निर्माण किया गया है। स्कूल के बीच में करीब 20 हजार वर्ग फीट का एक प्ले ग्राउंड भी बनाया जाएगा।

Bikaner: बीकानेर में शहर का सबसे पहला डिजिटल स्कूल बनाया जा रहा है। यह इस इलाके का सबसे पहला डिजिटल स्कूल होगा, जो यहां के चकगर्बी इलाके में बनाया जा रहा है। इस स्कूल के सभी कक्षाओं को चारों ओर से खुला रखा जाएगा, जिससे कि यहां पढ़ने वालों बच्चों को पूरी तरह से प्राकृतिक हवा और रोशनी मिल सके। इसे करीब 45 हजार वर्ग फीट में तैयार किया जा रहा है, जहां गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

digital school

बीकानेर, स्कूल

इस स्कूल को राउंड टेबल संस्था तैयार कर रही है। इसे तीन चरणों में तैयार किया जाएगा। जिसका पहला चरण तैयार किया जा चुका है, जिसमें क्लास रूम, एक एडमिशन रूम, और टॉयलेट का निर्माण किया गया है। स्कूल के बीच में करीब 20 हजार वर्ग फीट का एक प्ले ग्राउंड भी बनाया जाएगा। जिसमें कई तरह के इनडोर और आउट डोर गेम्स की सुविधा दी जाएगा।

End of Feed