Bihar Weather: बाढ़ के खतरे के बीच बिहार के 27 जिलों में बारिश और ठनके का अलर्ट, जानें रक्षाबंधन पर कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather: नेपाल में आई बाढ़ के चलते बिहार पहले से ही अलर्ट पर है। इस बीच यहां मानसून बी एक्टिव हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 27 जिलों में बारिश, ठनका गिरने और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather: नेपाल में कल यानी बुधवार 26 अगस्त को आए भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। पड़ोसी देश में अब तक 165 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों अन्य घायल हैं। नेपाल में आई इस जल त्रासदी के चलते भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, खासतौर पर बिहार में। बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने रेड अलर्ट जारी कर प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Bihar Weather rain

बिहार में आज 27 जिलों में बारिश का अलर्ट

नेपाल में जलस्तर बढ़ने का सबसे सीधा असर बिहार में बहने वाली गंडक और कोसी नदियों के जलप्रवाह पर पड़ सकता है। इसके चलते बिहार के 6 जिलों और उत्तर प्रदेश के 4 जिलों में बाढ़ का खतरा है। बिहार में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। यही नहीं सीतामढ़ी, शिवहर और अन्य संवेदनशील जिलों में भी हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

End of Feed